मानवता की मिसाल: समय पर मिला रक्तदान, मरीज को मिली राहत
पंचायत निवासी सुनील यादव की सास की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के दौरान शरीर में अत्यधिक रक्त की कमी (हीमोग्लोबिन की कमी) बताई गई।

Palamu पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बारी पंचायत निवासी सुनील यादव की सास की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के दौरान शरीर में अत्यधिक रक्त की कमी (हीमोग्लोबिन की कमी) बताई गई। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए जल्द से जल्द 2 यूनिट रक्त की व्यवस्था करने की सलाह दी।
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किया, लेकिन समय पर रक्त की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद सुनील यादव ने शुकसागर सिंह से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही शुकसागर सिंह ने बारी पंचायत की मुखिया निरुतमा देवी को पूरे मामले से अवगत कराया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुखिया निरुतमा देवी ने तुरंत अपने पति विनय सिंह को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विनय सिंह ने अपने साथी सीआरपीएफ के एएसआई राहुल त्रिवेदी से संपर्क कर मदद का आग्रह किया। मानवीय पहल दिखाते हुए एएसआई राहुल त्रिवेदी ने बिना देरी किए रक्तदान के लिए सहमति दी।
बताया गया कि विनय सिंह और एएसआई राहुल त्रिवेदी के सहयोग से 2 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया, जिससे मरीज के इलाज में सहायता मिली। इस सहयोग के बाद सुनील यादव की पत्नी ने दोनों रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुखिया निरुतमा देवी ने एएसआई राहुल त्रिवेदी एवं सहयोगियों को पूरी पंचायत की ओर से धन्यवाद दिया। वहीं राहुल त्रिवेदी ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य से आत्मसंतोष मिलता है और समाज के लोगों को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करते रहना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों की समय पर मदद की जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने रखा झारखंड के समग्र विकास का विजन, केंद्र से मांगा सहयोग

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: सी-डैक पटना और एसबीयू के बीच बनी तकनीकी सहयोग पर सहमति







