Giridih: धनवार का JE 5 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, समर्थकों ने मचाई अफरा-तफरी
गिरिडीह के धनवार में एसीबी की टीम ने मनरेगा के जेई अंकुश कुमार को घूस लेते रंगे हाथ धर लिया. डोभा निर्माण योजना के बकाए राशि का भुगतान किया जाना था, जिसके भुगतान के लिए 5 हजार रिश्वत की मांग की गई थी.

Jharkhand (Giridih): धनबाद एसीबी की टीम ने शनिवार को गिरिडीह के धनवार प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की है. धनवार प्रखंड के मनरेगा सह 15वें वित्त आयोग के जेई अंकुश कुमार को 5 हजार घूस लेते दबोचा है. हालांकि इस कार्रवाई के दौरान धनबाद एसीबी की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा. जेई अंकुश कुमार की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों ने द्वारा माहौल तनावपूर्ण बना दिया गया.
एसीबी के पदाधिकारी और जवानों से आइकार्ड की मांग करने लगे, और मांग करते हुए पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की तक किया जाने लगा. जवानों ने तत्परता व सूझबूझ दिखाई, ग्रामीणों के विरोध का भी सामना किया और उन्हें धक्का देकर घूसखोर जेई अंकुश कुमार को गिरफ्तार करते हुए धनबाद ले जाया गया. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक एक जवान ने जब घूसखोर जेई अंकुश को पकड़ा, तो माहौल अफरा तफरी में बदल गया.
जानकारी के अनुसार धनवार के महेश साहू ने धनबाद एसीबी को मनरेगा जेई अंकुश द्वारा डोभा निर्माण योजना के बकाए राशि की भुगतान के लिए 5 हजार का मांग करने का शिकायत किया गया था. इसी शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम धनवार पहुंची, और कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार उक्त डोभा निर्माण योजना के कुछ राशि का भुगतान हो चुका था, शेष राशि के भुगतान के लिए ही 5 हजार घूस की मांग की जा रही थी.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं, और CM बनवा रहे 100 करोड़ शीश महल..." BJP का हेमंत सरकार पर कटाक्ष

2 महीने बाद भी नहीं हटा भोपाल-जबलपुर NH-45 पर निर्मित करोड़ों की लागत वाला रेलवे ओवरब्रिज का मलबा







