Giridih: टफकान स्टील के सहयोग से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन, 60 जरूरतमंदों का निबंधन
नामचीन स्टील कंपनी टफकान स्टील के सहयोग से गिरिडीह रोटरी ऑफ ग्रेटर ने कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया. इस तीन दिवसीय शिविर में 60 जरुरतमंदों का निबंधन किया गया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह रोटरी ऑफ ग्रेटर नामचीन स्टील कंपनी टफकान स्टील और कोलकाता के महावीर सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर की शुरुआत हुई. इस तीन दिवसीय शिविर को रोटरी ऑफ ग्रेटर और टफकान स्टील ने उम्मीद की किरण नाम दिया.

टफकान स्टील प्रबंधन ने चेयरमेन मोहन साहू की मां के स्मृति में खास भूमिका निभाई. इस दौरान इस संयुक्त शिविर में 60 से अधिक जरूरतमंदों का स्क्रीनिंग किया गया. जिसमें जरूरत के अनुसार वैशाखी, कैलिपर, और कटे हाथ और पांव से असहाय जरूरतमंदों के बीच कृत्रिम अंग को लेकर स्क्रीनिंग की गई.
महावीर सेवा सदन कोलकाता से आए टीम के सदस्यों में डॉक्टर कोलिक घोराई और रामजी राय के नेतृत्व में टीम के एक्सपर्ट ने कृत्रिम अंगों को लगाने की खातिर अंग का साइज लिया. शिविर में शहर के साथ ग्रामीण इलाकों से भी जरूरतमंद पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को उनके बीच कृत्रिम अंग वितरण करने के साथ ट्राय साइकिल भी उपलब्ध कराया जाएगा.
इधर शिविर में रोटरी ऑफ ग्रेटर के दीपक संथालिया, राजेन्द्र, ब्रह्मदेव प्रसाद, आकाश रोशन, अनिल मिश्रा, विकाश शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने भूमिका निभाई.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लातेहार के बालूमाथ शहर में पसरा सन्नाटा, रामनवमी जुलूस के दौरान FIR से नाराज हिंदू महासभा

गुमला में खनन विभाग अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त, 40 हजार घनफीट बालू जब्त






