गिरिडीह पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, साइबर अपराधी को छुड़ाने में रहे सफल
जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में जब पुलिस साइबर अपराधी को पकड़ने गई तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. हमले की आड़ में अपराधी को छुड़ा ले गए.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना इलाके के चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को दबोचने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया गया. गनीमत रही कि किसी के जानमाल की हानि नहीं हुई. लेकिन पुलिस वाहन के शीशे आदि टूटने से क्षति पहुंची है.
घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम चिकसोरिया गांव में चूरामन मंडल को पकड़ने गई थी. इसी दौरान चुरामन मंडल के ससुराल वालों समेत ग्रामीण के बीच जब हल्ला हुआ तो पूरे गांव में बात फैल गई. गाववालों ने लाठी डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया. जिसमें गाड़ी का शीशा टूट गया.
घटना के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. इस दौरान साइबर अपराधी चूरामन मंडल को ग्रामीण पुलिस के कब्जे से मुक्त कराने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी चूरामन मंडल चमलिट्टी गांव का रहने वाला है. वह देर शाम चिकसोरिया गांव अपने ससुराल आया हुआ था. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दिल्ली में एनडीए की उच्चस्तरीय बैठक: सर्वाधिक समय तक पद पर रहने के रिकॉर्ड पर सुदेश महतो ने पीएम मोदी को दी बधाई

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर? परिमल नाथवानी की एंट्री से कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, EC ने दिया नामांकन पर्चे पर बड़ा फैसला







