रामगढ़ के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में विस्फोट, हादसे में 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
रामगढ़ में एक बड़ा हादसा सामने आया है. बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है, उन्होंने सड़क जाम कर रखा है.

Jharkhand (Ramgarh): रामगढ़ के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक बॉयलर में जोरदार विस्फोट हो गया. इस हादसे में 9 मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर दिया, साथ ही रामगढ़-गड्ढा मुख्य मार्ग को भी बाधित कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की जाती है और मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जाते.
इसी को लेकर ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट: संजय कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






