बोकारो : विश्व आदिवासी दिवस से पहले शिबू सोरेन का पोस्टर हटाने पर विवाद, SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज
शिबू सोरेन का पोस्टर हटाए जाने की सूचना जैसे ही झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिली, वे भारी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे और इस घटना की तीखे शब्दों में निंदा की

Bokaro: बोकारो में विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। शहर के कैंप-2 स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन के सामने चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन का पोस्टर लगाया गया था, जिसे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हटा दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव और राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
पार्टी नेताओं ने की कड़ी निंदा, जताया भारी आक्रोश
शिबू सोरेन का पोस्टर हटाए जाने की सूचना जैसे ही झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिली, वे भारी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे और इस घटना की तीखे शब्दों में निंदा की। नेताओं ने इसे महापुरुषों और आदिवासी समाज का अपमान बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद से ही झामुमो कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
पुलिस ने दर्ज की FIR, SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई
विवाद बढ़ता देख पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। झामुमो नेताओं की शिकायत के आधार पर बोकारो के बीएस सिटी थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
DSP ने किया घटनास्थल का दौरा, एक अन्य पोस्टर जब्त
घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी DSP राजीव रंजन और BS सिटी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और वहां से एक अन्य पोस्टर भी जब्त किया है। डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टर हटाने वाले असामाजिक तत्वों को जल्द ही चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'करोड़ों डकार गए प्रिंसिपल साहब!', गिरिडीह कॉलेज में ABVP का बड़ा खुलासा, कहा- मंत्री जी की आड़ में हो रहा खेल

सड़क पर अब नहीं बिछेंगी लाशें! 10वीं के छात्र का यह शानदार आविष्कार बड़े-बड़े इंजीनियरों को कर रहा हैरान







