वाहन से बचने के प्रयास में ऑटो पलटा, एक ही परिवार के 6 लोग घायल
सदर थाना क्षेत्र के हुड़राटोली के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए. हादसे में एक युवक और एक मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं.

Gumla, Jharkhand: सदर थाना क्षेत्र के हुड़राटोली के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए. हादसे में एक युवक और एक मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं.
सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. जानकारी के अनुसार पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पालकोट आया हुआ था. इसके बाद परिवार के सभी सदस्य ऑटो में सवार होकर रांची के लिए रवाना हुए.
इसी दौरान हुड़राटोली के पास सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं.
(गुमला से दीपक भास्कर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड टी20 लीग: कोयलांचल सुपर किंग्स और जमशेदपुर स्टीलर्स ने दर्ज की दमदार जीत

पलामू के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत, शहर में शोक की लहर







