अभिषेक बनर्जी हमला मामले में अपडेट: गिरफ्तार आरोपियों का निकला पूर्व TMC विधायक से संबंध
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें से कई आरोपियों का संबंध टीएमसी से बताया जा रहा है. साथ ही कईयों का लिंक पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा से भी सामने आया है.

West Bengal: अभिषेक बनर्जी पर शनिवार शाम हुए हमले के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. बताते चलें कि अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद हैं, जिनपर अज्ञात लोगों ने सोनारपुर में पत्थर, चप्पल और अंडों से हमला कर दिया था.
सांसद पर हुए इस हमले की जांच में एक नया और बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. दरअसल, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर शनिवार (30 मई, 2026) को हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है, जिसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह घटना सिर्फ हिंसा का एक अन्य मामला था या फिर पार्टी के भीतर गहरे मतभेंदों की तरफ इशारा करती है.
दरअसल, बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के आरोप में अब तक कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तपन माइती, आकाश गयान, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास और देबाशीष दत्ता का नाम शामिल है. इन आरोपियों में से तपन माइती और आकाश को घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया था, जिन्हें जांच के तहत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि तपन माइती और निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के करीबी माने जाते थे. वहीं, काजल दास और देबाशीष दत्ता का भी पूर्व विधायक से संबंध बताया जा रहा है.
कौन है आकाश गयान?
इस मामले में बंगाल पुलिस ने आकाश गयान नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है, जो इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है. उसकी मां ने यह माना है कि वह पार्टी से जुड़ा हुआ था और चुनावों के दौरान नियमित रूप से टीएमसी बूथों पर बैठता था. उन्होंने कहा कि उनके बेटे के पास अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोई निजी दुश्मनी रखने का कारण नहीं था.
उन्होंने बताया कि आकाश शनिवार (30 मई, 2026) को घटना के बाद हर रोज की तरह घर लौटा था और बाद में पास के मैदान में फुटबॉल खेलने गया था. उसी रात पुलिस उसे अपने साथ ले गई. आकाश की मां का यह भी कहना है कि परिवार को अब तक उसकी गिरफ्तारी का सटीक कारण नहीं बताया गया है.
निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय का TMC से संबंध !
अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी निर्मल्य सेनगुप्ता भी है, जिसे जॉय सेनगुप्ता के नाम से भी जाना जाता है. जॉय स्थानीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है. पुलिस ने इस मामले में जॉय को गिरफ्तार किया है. हालांकि, उसके परिवार ने आरोपों से साफ इनकार करते हुए दावा किया है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Shuvendu Adhikari PA Murder Case: 'CBI न होती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता'.. गलत पहचान के कारण जेल गए रील मेकर राज सिंह हुए रिहा

वकील के ड्रेस में कोलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची ममता बनर्जी, सोशल मीडिया में नए अवतार की हो रही चर्चा







