"ममता दीदी.. अभिषेक बनर्जी को झारखंड भेजें, सुरक्षा और बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था करेंगे" : डॉ इरफान अंसारी
सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद राजनीति गरमाई हुई है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है. साथ ही यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर उनका बेहतरीन इलाज झारखंड में भी कराया जा सकता है.

Ranchi, Jharkhand : शनिवार को पश्चिम बंगाल से टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर दिया गया. अभिषेक बनर्जी सोनारपुर के कमराबाद इलाके में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता संजू कर्मकार के पीड़ित परिवार से मिलने गए थे. इसी दौरान 30 मई की शाम भीड़ ने उनपर अंडे, चप्पल, पत्थर आदि से हमला कर दिया था. जिससे वे किसी प्रकार बचकर निकलने में कामयाब रहे. लेकिन उन्हें कई जगहों पर चोटें आई, साथ ही हेलमेट की सहारा लेने के बावजूद उनका चश्मा टूट गया, जिससे उनकी आंख पर भी हल्की चोट आई हैं. इसके बाद राजनीतिक पार्टियों द्वारा कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इमरान अंसारी ने भी एक खत लिखा है.
उन्होंने सांसद पर हुए इस हमले को लेकर चिंता जाहिर की है. कहा कि इससे लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला हर नागरिक व्यथित हुआ है. उन्होंने कहा कि यदि किसी दबाव, भय या प्रतिकूल राजनीतिक माहौल के कारण उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई या उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हुई, तो यह गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य के साथ समझौता स्वीकार्य नहीं हो सकता. हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, परंतु किसी के स्वास्थ्य और जीवन को जोखिम में डालने वाली परिस्थितियां लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं.
भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सम्मान से चलता है. झारखंड में हमारी सरकार ने हमेशा विपक्ष की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया है. राजनीतिक प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन स्वास्थ्य और मानवता किसी भी राजनीति से ऊपर हैं.
उन्होंने कहा कि उनके लिए आज भी ममता बनर्जी ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और आग्रह करते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. यदि आवश्यकता हो तो उन्हें झारखंड भेजा जाए. राहुल गांधी के मार्गदर्शन और सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार उनकी सुरक्षा, सम्मान और समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था करने के लिए तैयार है.
उन्होंने इसे राजनीतिक रूप न देने की बात करते हुए कहा कि "एक स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अभिषेक बनर्जी को झारखंड में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
देश को नफरत, टकराव और नकारात्मक राजनीति नहीं, बल्कि संवाद, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवश्यकता है. मैं अभिषेक बनर्जी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग करता हूं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ उपायुक्त ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मारवाड़ी कॉलेज में IGNOU का इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न: विद्यार्थियों को दिए गए बेहतर अंक लाने के टिप्स







