वकील के ड्रेस में कोलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची ममता बनर्जी, सोशल मीडिया में नए अवतार की हो रही चर्चा
ममता अक्सर राजनीतिक मंचों पर आक्रामक तेवर और तीखे भाषण के साथ दिखाई देती थी लेकिन आज सुबह वो कुछ अलग ही अंदाज में दिखीं. दरअसल, विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी आज वकील के ड्रेस में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची.

Mamata Banerjee Lawyer Look: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज नए अवतार में नजर आई. जिसे देखकर कुछ लोग चलते-चलते अचानक रुक गए. और उन्हें देखने लग गए. आमतौर पर ममता अक्सर राजनीतिक मंचों पर आक्रामक तेवर और तीखे भाषण के साथ दिखाई देती थी लेकिन आज सुबह वो कुछ अलग ही अंदाज में दिखीं. दरअसल, विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी आज वकील के ड्रेस में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची. बंगाल की राजनीतिक में लोग इसे सबसे अलग दृश्य बता रहे है. उनका राजनीतिक और कानून का अनोखा मेल अब सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है.
आपको बता दें, ममता बनर्जी बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा-झड़प से जुड़े मामले में सुनवाई के लिए हाईकोर्ट पहुंची थी. ममता इससे पहले भी कोर्ट पहुंचकर खुद की पैरवी करती हुई नजर आई है. मगर चुनाव के बाद हुए हिंसा को लेकर उनका कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचना बेहद खास माना जा रहा है. ममता बनर्जी आज सुबह 10 बजे वकील की निर्धारित पोशाक पहनकर हाईकोर्ट पहुंची. इस दौरान उनके साथ चंद्रिका भट्टाचार्य और वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी मौजूद रहें.
जानकारी के लिए बता दें, बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद हुई हिंसा को लेकर TMC (तृणमूल कांग्रेस) ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसे वकील प्रभांजना बनर्जी ने दायर किया है. वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलकत्ता के हाईकोर्ट मुख्य जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन की खंडपीठ ने तत्काल सुनवाई का निर्णय लिया था. इसी मामले की सुनवाई के लिए ममता बनर्जी वकील की ड्रेस में हाईकोर्ट पहुंची. लेकिन इससे पहले उनके हाईकोर्ट पहुंचते ही उनके समर्थक और मीडिया की भीड़ जमा हो गई.
चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे पर हाईकोर्ट पहुंचीं ममता
बता दें, TMC ने चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में 12 मई 2026 को कलकत्ता हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी. वकील शीर्षण्य बंद्योपाध्याय ने पार्टी की तरफ से इस मामले में कोर्ट का ध्यान खींचा था. जिसके बाद डिवीजन बेंच ने साफ कर दिया था कि 14 मई यानी गुरुवार को मामले में सुनवाई होगी. वहीं गुरुवार को मामले में सुनवाई के दौरान खुद ममता बनर्जी वकील के अवतार में हाईकोर्ट पहुंची. जो अब चर्चा का विषय बन गया है.
इससे पहले भी ममता बनर्जी देश के सर्वोच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में वकील की भूमिका में नजर आ चुकी है. सुप्रीम कोर्ट में वह SIR मामले में सुनवाई के दौरान अन्य वकीलों के साथ मौजूद थी और इस दौरान उन्होंने अपनी दलीलें भी पेश की थी. उस वक्त भी उनकी वकील अवतार वाली कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे. राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो खुद कोर्ट में इस तरह मौजूद रहना ममता बनर्जी की राजनीतिक शैली का हिस्सा हैं जहां से वह जनता को सीधे तौर पर संदेश देने की कोशिश करती हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

केन्द्र सरकार का बड़ा ऐलान, दुनिया में चीनी के निर्यात पर लगाई रोक

श्रीनगर में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा, हथियार और LeT पोस्टर बरामद







