गिरिडीह धनबाद रोड में कार ने मारी युवक को जोरदार टक्कर, शराब के नशे में धुत था कारचालक
बीती रात एक बााइक सवार को अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी. बाइक सवार को आई गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने कोलकाता रेफर कर दिया है. कार में सवार चोरों युवक नशे में धुत बताए जा रहे हैं.

Giridih, Jharkhand: शराब के नशे में कुछ बिगड़ैल युवकों ने अपने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से देर रात एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी. जख्मी व्यक्ति गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के मांगरोडीह निवासी विजय यादव बताए जा रहे हैं. जिनका इलाज फिलहाल शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है. घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को नवजीवन नर्सिंग होम के डॉक्टर ने उनके कमर में लगी गहरी चोट को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया.
वहीं परिजनों में आक्रोश है कि विजय यादव को टक्कर मारने वाले सारे युवक फरार हैं. हालांकि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पुलिस कब्जे में कर मुफ्फसिल थाना ले आई है. घटना के बाद गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे, साथ ही कई अन्य स्थानों से भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है.
जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर नगर थाना इलाके के विष्णु साहू नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
कैसे घटी घटना?
जानकारी के अनुसार विजय यादव इंडस्ट्री इलाके से अपने घर वापस मांगरोडीह लौट रहे थे. वहीं स्विफ्ट डिजायर कार सवार चारों युवक भी शराब के नशे में उसी रास्ते से शहर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गाड़ी चला रहे युवक ने संतुलन खो दिया और बाइक सवार 60 वर्षीय विजय यादव से जा टकराई, जो कार के ठीक आगे चल रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय दूर जा गिरे.
गाड़ी में सवार चारों युवकों में से एक किसी बड़े नेता का करीबी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घायल युवक का फर्द बयान दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







