
बिहार चुनावी हलचल : 25 अक्टूबर को बिहार शरीफ की धरती से गूंजेगी अमित शाह की हुंकार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 अक्टूबर को बिहार शरीफ में श्रम कल्याण मैदान में भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी इसे चुनावी शंखनाद के रूप में देख रही है. मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यह सभा बिहार में विकास, सुशासन और परिवर्तन के संकल्प को मजबूत करेगी.














