जमशेदपुर में यूपी से आए दो शूटर गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल और गोलियां बरामद
जमशेदपुर में पुलिस ने वक्त रहते मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही टाल दिया है।

Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस ने वक्त रहते मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही टाल दिया है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मानगो बस स्टैंड के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे दो अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी भारी हथियारों के साथ शहर में कदम रख चुके थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद
तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान 38 साल के प्रदीप सिंह और 24 साल के अभिनय यादव के रूप में की गई है। दोनों ही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के रहने वाले हैं।
आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, भेजे गए जेल
पुलिस अब इस बात की कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि आखिर ये दोनों किसके इशारे पर जमशेदपुर आए थे और शहर में इनका कौन मददगार था। सीतारामडेरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में SSC परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, 3 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध

साहब! बदबूदार पानी से बचाओ..., गोड्डा में स्कूली बच्चों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा







