जनता के 20 करोड़ से थाईलैंड-सिंगापुर में अय्याशी!, गिरिडीह के 'राधा स्वामी' फर्जीवाड़े में खुला 'रंगीन मिजाज' लाइफस्टाइल का राज
गिरिडीह के कथित राधा स्वामी संगठन से जुड़े करीब 20 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की जांच में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेश यात्राओं और कथित पैसों के ट्रेल की भी जांच जारी है।

Giridih Fraud Case : गिरिडीह में गाड़ियों का आसान फाइनेंस कराने का झांसा देकर आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले तथाकथित 'राधा स्वामी संगठन' के फर्जीवाड़े में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पचम्बा थाना पुलिस ने इस संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड दंपत्ति मुकेश सिन्हा और उसकी पत्नी अनिशा सिन्हा, भाई अमित सिन्हा और एक अन्य सहयोगी जितेन्दर सिंह उर्फ सुबोध सिंह को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। लेकिन आरोपियों के जेल जाते ही इस महाठगी की जो परतें खुल रही हैं, उसने पुलिस और आम जनता दोनों को सन्न कर दिया है।
प्रतिष्ठित परिवार का सुबोध सिंह कैसे फंसा जालसाजी के मकड़जाल में
मामले में सबसे चौंकाने वाला नाम चौथे आरोपी जितेन्दर सिंह उर्फ सुबोध सिंह का है। सुबोध शहर के एक बेहद सम्मानित और रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता है। हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर वह इस ठग गिरोह और मास्टरमाइंड पति-पत्नी के झांसे में कैसे आ गया। बताया जा रहा है कि मुकेश और अनिशा सिन्हा ने अपने शातिर दिमाग से पहले सुबोध को अपने जाल में फंसाया और फिर उसके सामाजिक रसूख का फायदा उठाने के लिए उसे संगठन में 'निगरानी अधिकारी' का बड़ा पद थमा दिया, ताकि आम लोगों के बीच संस्था का भरोसा जमाया जा सके।
पटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अंतरंग रिश्ते और वायरल तस्वीरें
जांच में यह भी सामने आया है कि मुकेश और अनिशा सिन्हा बेहद विलासितापूर्ण और रंगीन मिजाज जिंदगी जीने के आदी थे। संगठन के संचालन की पूरी कमान बिहार के पटना निवासी और राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इसी दंपत्ति को सौंप रखी थी। सूत्रों के अनुसार, अनिशा सिन्हा भले ही पचम्बा के बंखनजो निवासी मुकेश की पत्नी थी, लेकिन उसके संबंध संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा से बेहद नजदीकी थे। दीपक के पटना स्थित निजी आवास और कमरों तक अनिशा की बेरोकटोक आवाजाही थी। अब दोनों से जुड़ी कुछ निजी तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है।
जनता के पैसों से थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में उड़ाए करोड़ों
करीब 20 करोड़ रुपये के इस महाघोटाले की जांच की कमान खुद पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने संभाल रखी है। पुलिस अनुसंधान में यह बात साफ हुई है कि गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों से लूटे गए पैसों से यह गिरोह विदेशों में अय्याशी कर रहा था। आरोपी दंपत्ति और सुबोध सिंह ने थाईलैंड, मलेशिया, हांगकांग और सिंगापुर जैसे कई देशों की लग्जरी यात्राएं कीं। इतना ही नहीं, जांच में यह विस्फोटक जानकारी भी सामने आ रही है कि इनके विदेशी दौरों में गिरिडीह के कई बड़े सफेदपोश और प्रभावशाली चेहरे भी शामिल थे। पुलिस अब इन सफेदपोशों की भूमिका और ठगी के पूरे पैसे के ट्रेल को खंगालने में जुटी है, जिससे आने वाले दिनों में कई और बड़ी गिरफ्तारियां तय मानी जा रही हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला पुलिस को मिले 19 नए बोलेरो पेट्रोलिंग वाहन

छूटे हुए वोटरों के नाम जोड़ने में लाएं तेजी, चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, 2 दिन के भीतर राजनीतिक दलों संग करें बैठक







