एक बाइक पर सवार थे 3 दोस्त, तीनो की एक साथ चली गई जान!
बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी काम से बायपास की ओर गए थे और लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए।


भागलपुर: बिहार के भागलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बायपास की ओर किसी काम से गए थे। काम पूरा करने के बाद घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार स्टार बस ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान आशुतोष कुमार (18), पिता प्रेम पासवान, निवासी डाटवाट, अंशु, पिता देवेंद्र यादव, निवासी गंगटी और सावन, पिता अशोक पासवान के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
बस की टक्कर के बाद मौके पर मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीनों दोस्त एक ही बाइक से बायपास की ओर गए थे। काम खत्म करने के बाद वे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्टार बस से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर लिया है। शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही बस चालक की भूमिका और तेज रफ्तार समेत दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
तीनो परिवार में मचा कोहराम
तीनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिवारों तक पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से इलाके में भी शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
(आतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, नवीनीकरण पर हो पुनर्विचार: JDU विधायक बशिष्ठ सिंह

मुंगेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान बोले- बाढ़ कोई नई चीज नहीं, हर साल आती है







