3 लाख में बच्चा खरीदने की थी डील, पंजाब ले जाते वक्त...
मुंगेर पुलिस ने तीन साल के अभिराज के अपहरण और कथित खरीद-फरोख्त की साजिश का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे को तीन लाख रुपये में लेने की डील हुई थी


मुंगेर SP सैयद इमरान मसूद ने तीन वर्षीय अभिराज की खरीद - फरोख्त का मामला का आज कोतवाली थाना में पर्दाफाश कर दिया है। SP ने बताया की अभिराज का तीन लाख रूपये दाम लगाया था और एक महीने से उसके रेकी की जा रही थी ,जंहा बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ले से अपहरणकर्ताओं ने अभिराज का अपहरण कर लिया था और एक्सयूवी वाहन से उसे पंजाब लेकर जा रहा था। भोजपुर एसपी की मदद से आरा हाईवे के पास वाहन को पकड़ लिया गया और वाहन पर बैठे तीन महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही अपृह्त बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी ने बताया की इस मामले में कुल सात लोगो की गिरफ्तारी की गयी है जिसमे एक 15 वर्षीय नावालिग लड़की भी शमिल है। गिरफ्तार में पंजाब के जलांधर के रहने वाले हरजेन्द्र कुमार, राजकुमार चालक राजकुमार ,कपूरथाला की रहने वाली रामाजीत कौर, निर्मला कौर और बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल की रहनेवाली नीलम देवी को गिरफ्तार किया गया इसके साथ मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसके 15 वर्षीय पुत्री को भी गिरफ्तार किया गया।
बीमारी से बेटे की मौत के बाद बच्चे को गोद लेने की बात
एसपी ने बताया की गिरफ्तार हरजेन्द्र कुमार ने बताया की वर्ष 2025 में बीमारी के कारण 18 वर्षीय बेटे की मौत हो गयी थी इसी कारण पत्नी डिप्रेशन में चली गयी थी। पत्नी के डिप्रेशन में चले जाने के कारण पड़ोसियों ने राय दिया "एक बच्चे को गोद लेकर पत्नी को दे दो"। जिसके बाद हमलोगो ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान घर पर काम करने वाली महिला नीलम देवी ने बताया की वो बिहार से एक बच्चे को उपलब्ध करा देंगे इसके लिए 3 लाख रूपये चाहिए। इसको लेकर हरजेन्द्र का परिवार राजी हो गयी। कई सालो से कपूरथला में रह रही नीलम देवी ने बच्चे की खोजबीन के लिए मुंगेर जिला के लाल दरवाजा निवासी नीरज से सम्पर्क साधा। नीरज ने बच्चे की उपलब्ध कराने के लिए तीन लाख रूपये की मांग की। नीलम देवी देने को राजी हो गयी। वही नीरज ने पड़ोस के रहने वाले विनोद यादव के तीन वर्षीय पुत्र की तस्वीर भेजा गया, बच्चे की तस्वीर को देख सभी लोग राजी हो गए जिसके बाद बच्चे को गायब करने का प्लान किया गया। एसपी ने बताया की मामला फिट हो जाने के बाद पंजाब का परिवार दो दिन पूर्ब एक वाहन से पटना पहुंचा ,उसके बाद बुधवार को लालदरवाज मोहल्ले में मुख्य सड़क पर अभियुक्त नीरज और उसकी पुत्री की मदद से बच्चे का अपहरण कर गाडी में बैठाकर पंजाब ले जा रहा था।
पड़ोसी के बच्चे की तस्वीर भेज दी
SP ने बताया की बुधवार को कोतवाली थाना पुलिस को जानाकरी मिली की लालदरवाजा मोहल्ले में एक तीन वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ता ने पंजाब नंबर की एक वाहन से बच्चे को ले गया है ,वही थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना इकाई की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंची और आस -पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया ,जंहा पुलिस ने देखा की दो लोग मिलकर किस तरह से बच्चे को अगवा कर वाहन में बैठा दिया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों लोगो की जब पहचान की गयी तो दोनों रिश्ते में पिता-पुत्री थी। वही जब पिता नीरज और उसकी पुत्री से पुलिस द्वारा कड़ी पूछ ताछ की गयी और पुत्री के पास रखी मोबाईल की जाँच की गयी सारा मामला पुलिस को समझ में आ गया। वही नीलम देवी का नंबर मिलने के बाद जब उसकी लोकेशन को देखा गया तो उसका लोकेशन भोजपुर आरा हाईवे के पास मिला जंहा भोजपुर पुलिस की मदद से सभी को पकड़ा गया।
क्या पहले भी बच्चों को निशाना बनाया गया?
एसपी ने बताया की बच्चे को अगवा कराने के नाम पर नीरज यादव ने एक लाख रूपये थे ,वही नीलम देवी के पास एक लाख 20 हजार रूपये बरामद किये गए । इसके साथ सीसीटीवी फुटेज में जो नीरज की पुत्री ने जो पकड़ा पहनी थी उसको बरामद किया गया है इससे अभियुक्त की पहचान होगी। इसके साथ तकनीकी साक्ष्य को एकत्रित किया है। एसपी ने बताया की इसमें जल्द से जल्द चार्जशीट करके न्यायालय में समर्पित कर स्पीड ट्रायल कर सजा दिलवाने का काम किया जायेगा। एसपी ने बताया की इस मामले में एक महिला संगीता कुमारी की नाम सामने आया है वह मुंगेर जिला के नौलखा की रहनेवाली है उसका पता किया जा रहा है। एसपी ने कहा की पुलिस फिर एक बार सभी अभियुक्तों को रिमांड में लेकर पूछ ताछ करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी की अभिराज का अगवा करने का मकसद क्या था। क्या अभियुक्त हरजेन्द्र को सच में बच्चे की जरूरत थी या बच्चे को कही और जगह बेचने का प्लान था? वही बिहार की रहने वाली नीलम देवी जो कपूरथाला (पंजाब ) में कई वर्षो से रह रही है क्या बिहार से अन्य बच्चो को भी अगवा की है?
(मुंगेर से सुमित कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









