Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: नवरात्र को शांतिपूर्ण सफल बनाने में जुटे गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने मंगलवार को जिले के कई प्रखंड के पूजा पंडाल और मंडप में मां के प्रतिमा के दर्शन किए. और विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने जमुआ, धनवार, सरिया, बगोदर के दर्जन भर से अधिक पूजा पंडाल का भ्रमण भी किया.
मौके पर उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से पूरी जानकारी ली, कि किस प्रकार सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. पूजा पंडाल और मंडप का भ्रमण करने के दौरान समिति के सदस्यों से मिलने के क्रम उन्होंने कई सुझाव दिए और कहा कि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी हालात में परेशानी नहीं हो.
इस दौरान उनके साथ एसडीएम अनिमेष रंजन और एसडीपीओ धनंजय राम भी मौजूद रहे. मौके पर डीसी और एसपी ने कई चौक चौराहों का भी भ्रमण किया. इस दौरान मौके पर एसपी ने पुलिस जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया. जबकि महिला सुरक्षा को लेकर ख़ास निगरानी करने का निर्देश दिया.








