Shatabdi Express पर पथराव से हड़कंप, ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत
फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, जांच के लिए कई टीमें गठित.

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार शाम शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई। उस समय ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सफर कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ से नई दिल्ली जा रही 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस जब फिरोजाबाद के पास परमेश्वर गेट क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर E-1 कोच की खिड़की पर लगा, जिससे बाहरी शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। ट्रेन को टूंडला जंक्शन के पास रोककर कोच और यात्रियों की सुरक्षा जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने रखा झारखंड के समग्र विकास का विजन, केंद्र से मांगा सहयोग

UP में निवेश को मिलेगी नई उड़ान, INVEST INDIA के साथ बनी रणनीति







