Jharkhand में 'स्व-गणना' की शुरुआत; जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यवासियों से इस राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है.

Ranchi, Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 01 मई से आरंभ हुई जनगणना की प्रथम प्रक्रिया ‘आवास गणना’ के अंतर्गत रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड स्थित ग्राम कुच्चू में अपने पैतृक आवास पर स्व-गणना (Self-Enumeration) का फॉर्म भरकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता की.
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है. इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से बनाने और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही जनगणना की टीम आपके घर भी पहुंचेगी. यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह आपकी हमारी सबकी ज़िम्मेदारी है. आप सभी से आग्रह है कि इस राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मांगी गई आवश्यक जानकारियां सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
उन्होंने इससे संबंधित se.census.gov.in लिंक शेयर करते हुए कहा कि आप चाहें तो इस लिंक के माध्यम से स्वयं भी स्व-गणना का फॉर्म भर सकते हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा कदम: एसिड अटैक व दिव्यांग मामलों का छह माह में निपटारा अनिवार्य

गुमला में कक्षा 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस







