सम्मेद शिखर मधुबन में भव्य भक्ति दरबार, दो युवाओं ने त्यागा सांसारिक जीवन बनें जैन मुनि
गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन स्थित गुणायतन मंदिर में भव्य दीक्षा समारोह हुआ, जहां राजस्थान और मध्य प्रदेश के दो युवाओं ने मुनि प्रमाण सागर के सानिध्य में सांसारिक जीवन त्यागकर जैन मुनि दीक्षा ग्रहण की.

Jharkhand (Giridih): जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थस्थल सम्मेद शिखर, गिरिडीह के मधुबन में एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन हुआ. मधुबन स्थित गुणायतन ट्रस्ट मंदिर में पहली बार जैनेश्वरी दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश के दो युवाओं ने सांसारिक जीवन का त्याग कर जैन मुनि की दीक्षा ग्रहण की.
इस ऐतिहासिक आयोजन में 10 हजार से अधिक जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया. भारत के विभिन्न राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अमेरिका से भी बड़ी संख्या में जैन भक्त उपस्थित रहे.
यह दीक्षा कार्यक्रम 108 मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज और मुनि श्री संधान सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ.
राजस्थान के राकेश और अनीता जैन के 27 वर्षीय पुत्र सारांश जैन, जो बीए फाइनल ईयर के छात्र रह चुके हैं, ने मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण की. दीक्षा के दौरान उन्होंने केशलोंच की कठिन विधि पूरी की, जिसमें सिर के प्रत्येक बाल को हाथों से उखाड़ा जाता है. सारांश जैन पिछले लगभग 10 वर्षों से ब्रह्मचर्य जीवन का पालन कर रहे थे. केशलोंच के बाद उन्होंने वस्त्र त्यागकर पूर्ण रूप से जैन मुनि का जीवन स्वीकार किया.
इसी प्रकार, मध्य प्रदेश के रहली पटना निवासी राकेश और सुनीता जैन के 31 वर्षीय पुत्र रूपेश जैन (रूपेश भैया) ने भी मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में केशलोंच की विधि पूरी कर जैनेश्वरी दीक्षा प्राप्त की. रूपेश पहले 12वीं के छात्र थे और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने पिछले 7 वर्षों से ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए अंततः मुनि जीवन को अपनाया.
इस आयोजन में गुणायतन ट्रस्ट मंदिर के सुनील जैन, गिरिडीह के अशोक जैन तथा वंडर सीमेंट कंपनी के चेयरमैन अशोक पाटनी सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPS गौरव गोस्वामी ने लिया रांची के ग्रामीण एसपी रूप में पदभार..ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधी नियंत्रण और महिला सुरक्षा प्राथमिकता... पतरातू के एसडीपीओ रहे गौरव गोस्वामी

गुमला के बसिया में सड़ीगली अवस्था में मिला शव, 12 दिन से लापता था युवक, इलाके में सनसनी







