गोड्डा में अब एक्शन में सड़क सुरक्षा वाले दरोगा, चालान काटने के बजाय लोगों को कर रहे जागरूक
गोड्डा जिले के पथरगामा थाना प्रभारी इन दिनों अपने कामों को लेकर काफी सुर्खियों में है. वे सड़कों पर उतरकर लोगों को और स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें ट्रैफिक नियमों की पाठ पढ़ाते नजर आ रहे है.

Godda / Jharkhand (Report By- Prince Yadav): गोड्डा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर इन दिनों एक थाना प्रभारी काफी सुर्खियों में है. जिनका नाम है पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह. इन्होंने ना तो कोई अवैध कारोबार का खुलासा किया है फिर भी पूरे जिले से लेकर राज्य तक उनकी चर्चा जोरों पर है. और इसका कारण है उनका अनोखा 'सड़क सुरक्षा मिशन.'
जी हां...दरअसल आपको बता दें, जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी. इस हादसे में किसी मां ने अपने बेटे को खोया, तो कभी किसी परिवार का सहारा सड़क दुर्घटना में छिन गया. NH-133 पर लगातार हो रही दर्दनाक घटनाओं ने इलाके को झकझोर कर रख दिया.

ऐसे में थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने सिर्फ चालान काटने के बजाय लोगों को जागरूक करने का रास्ता चुना. कभी स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंचकर वे ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाते नजर आते हैं, तो कभी राष्ट्रीय राजमार्ग NH-133 पर खुद सड़क पर उतरकर हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश देते हुए दिखाई देते हैं. उनके नेतृत्व में लगातार सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है.
मिशन 'सड़क सुरक्षा' के तहत बच्चों को बताया जा रहा है कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही कैसे किसी परिवार की जिंदगी तबाह कर सकती है. थाना प्रभारी खुद बच्चों से संवाद कर लोगों तक संदेश पहुंचाने की अपील कर रहे हैं. पथरगामा पुलिस की इस पहल का असर अब दिखने भी लगा है. लोग हेलमेट पहनने लगे हैं, ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से लेने लगे हैं.

यही वजह है कि अब सड़क सुरक्षा वाले थाना प्रभारी के नाम से शिवदयाल सिंह की चर्चा पूरे झारखंड में हो रही है. जहां एक तरफ पुलिस की छवि को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं, वहीं पथरगामा के थाना प्रभारी ने यह साबित कर दिया कि पुलिस अगर चाहे तो सिर्फ कानून नहीं, लोगों की जिंदगी भी बचा सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पिछले 24 घंटे में दो घरों से 18 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रांची के पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल







