तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो
रांची की महापौर रोशनी खलखो ने जनता से अपील की है कि यदि कोई निगम की मदद करने के इच्छुक हैं तो वह अपनी शक्ति अनुसार जो चाहें दान कर सकते हैं.

Jharkhand (Ranchi): रांची की महापौर रोशनी खलखो ने जनता से अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम को कुछ तोहफे देना चाहते हैं, तो यथा शक्ति जो भी संभव हो, वही दे सकते हैं. जिससे निगम के संसाधनों में वृद्धि होगी. साथ ही जहां जिन संसाधनों की आवस्यकता होगी, वहां उसे दे दिया जाएगा.
मेयर ने उदाहरण स्वरूप कहा कि जिनकी आर्थिक क्षमता उन्हें झाड़ू खरीदने को लेकर ही अनुमति देती है, वो वही दे सकते हैं. जनता अपने अनुसार जो चाहे वह दे सकती है. जैसे- कचड़ा रखने का डब्बा, बेलचा, कुदाल सहित ऐसी कई चीजें हैं, जो निगम के प्रतिदिन उपयोग में आने वाले संसासधों में गिनी जाती हैं.
तस्वीर में नजर आ रहे झाड़ू देने वाले ऐसे ही कोई निगम की मदद करने के इच्छुक व्यक्ति हैं, जिनसे झाड़ू लेने के बाद भी महापौर खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं.
रिपोर्टर: राजेश सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






