गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित
मंगलवार शाम सरिया इलाके में एक सड़क हादसे के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. माजरा यह हुआ कि सड़क हादसे का शिकार हुए युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी. वहीं स्थानीय नेतागण घटना स्थल पर धरने पर बैठ गए.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के सरिया थाना इलाके में मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. घटना रांची-दुमका मार्ग के बागोडीह चौक के समीप की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार बोलेरो पिकअप वैन ने 15 वर्षीय युवक अंकित स्वर्णकार को टक्कर मार दी. जिससे अंकित की मौत मौके पर हो गई. मृतक सरिया थाना इलाके के कावड़िया टोला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम किए ग्रामीणों को कई दलों के नेताओं द्वारा समर्थन भी दिया जा रहा है. इस दौरान ग्रामीणों के साथ ही जेएमएम, भाजपा और माले के नेताओं ने मृतक के परजनों से मुलाकात की और धरने पर बैठ गए. जिसमें शत्रुध्न मंडल, हेमलाल मंडल और प्रमोद मंडल समेत कई स्थानीय नेता शामिल थे.
धरने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई और मुआवजे की मांग की गई. मृतक युवक का शव इस दौरान सड़क पर ही पड़ा रहा. खबर लिखे जाने तक सभी धरने पर बैठे हुए हैं. किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है.
वहीं इस जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे आम जन को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






