टूट गया हनुआन जी का एक हाथ, मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर बड़ा बवाल!
सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चेन छपरा गांव में मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा का हाथ टूटा मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की और ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक कर अफवाहों से बचने की अपील की।


सीवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चेन छपरा गांव में मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा का एक हाथ खंडित मिलने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ और ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक कर स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने की पहल की गई। बताया गया कि चेन छपरा गांव स्थित मंदिर में खिड़की और दरवाजा नहीं है। इसी मंदिर में रखी हनुमान जी की प्रतिमा का एक हाथ टूटा हुआ मिला। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।
ग्रामीणों के आवेदन पर FIR दर्ज
मामले को लेकर ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर बड़हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि प्रतिमा किस परिस्थिति में क्षतिग्रस्त हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सीवान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
अफवाहों से बचने की अपील
बैठक के दौरान पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि घटना को लेकर बिना पुष्टि के किसी तरह की अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से स्थिति बिगड़ सकती है।
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक सूचना की जानकारी सीधे पुलिस-प्रशासन को दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रतिमा किस परिस्थिति में क्षतिग्रस्त हुई, इसका स्पष्ट कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘मौत की रस्सी’ बनाने वाले हाथ अब बुन रहे रिश्तों की डोर, देखिए ये अद्भुत नज़ारा!

दो SDO को भावभीनी विदाई, नई जिम्मेदारी पर अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं







