दो SDO को भावभीनी विदाई, नई जिम्मेदारी पर अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
भागलपुर के कहलगांव और नवगछिया के निवर्तमान एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता और रोहित कर्दम को स्थानांतरण के अवसर पर विदाई दी गई। डीएम और एसएसपी समेत अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।


भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव एवं नवगछिया अनुमंडल के निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में जिलाधिकारी, भागलपुर अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दोनों निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान कहलगांव के निवर्तमान एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता तथा नवगछिया के निवर्तमान एसडीओ रोहित कर्दम को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कहलगांव में सक्रिय रहे कृष्ण चंद्र गुप्ता
श्री गुप्ता ने कहलगांव अनुमंडल में अपने कार्यकाल के दौरान विधि-व्यवस्था, जनसमस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक समन्वय को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। उनका स्थानांतरण मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में निबंधन महानिरीक्षक के पद पर किया गया है।
बाढ़ और कटाव के दौरान रोहित कर्दम की सक्रियता
वहीं, श्री रोहित कर्दम ने नवगछिया एसडीओ के रूप में बाढ़, कटाव, कानून-व्यवस्था तथा आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रियता दिखाई। स्थानांतरण के बाद उन्हें कैमूर जिला परिषद के उप विकास आयुक्त- सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों पदाधिकारियों के साथ अपने कार्य अनुभव साझा किए तथा कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ।
इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी, कर्मी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कहलगांव के निवर्तमान एसडीओ श्री गुप्ता का इसके पूर्व कहलगांव में वीभिन्न संस्थाओं, अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने बेहद बृहद सम्मान समारोह आयोजित किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई। हमारी ओर से भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।
(भागलपुर से अतीश दीपंकर की रिपोर्ट )

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘मौत की रस्सी’ बनाने वाले हाथ अब बुन रहे रिश्तों की डोर, देखिए ये अद्भुत नज़ारा!

पैक्स चुनाव में कांटे की टक्कर! सचई-बारा में अध्यक्ष पद पर 3-3 प्रत्याशी, 1 सितंबर को होगा फैसला







