अंधविश्वास में ले ली एक भाई की जान, दूसरे को किया गया बनारस रेफर!
सांप ने दो मासूम भाइयों को डसा, लेकिन अस्पताल की जगह परिवार उन्हें ओझा के पास ले गया। कुछ घंटों बाद जो हुआ, उसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।


कैमूर : बिहार के कैमूर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहाँ अंधविश्वास में पड़ कर एक भाई की मौत हो गई वही दूसरे का हालत गम्भीर बना हुआ है और उसे बनारस रेफर किया गया है। घटना के अनुसार रात को सोने के दौरान एक सांप ने दोनों को डस लिया था। ये मामला कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा गाँव का है।बतया जाता है कि धर्मवीर और धर्मराज दोनों भाई अपने छत पर सोये हुए थे। रात के अंधेरे में सांप ने दोनों भाइयों को डस लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को इलाज कराने के जगह पास के गाँव कर्मा में झाडफूंक करने चले गए। घंटों तक झाड़ - फूंक चलने के बाद भी जब हालात नहीं सुधरे तो उन्हें मोहनियां अनुमंडल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में बड़े भाई धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया गया। छोटा भाई का अचेत अवस्था मे इलाज किया गया। फिर भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे बनारस रेफर किया गया।दोनों अभी किशोर है बड़ा का उम्र 9 साल तो छोटा का 6 साल बताया जा रहा है।
समय से ईलाज हो जाता तो घर का चिराग नहीं बुझता
गांव के महेंद्र कुमार का कहना है कि रात में सोने के दौरान दोनों भाई को सर्प ने डंस लिया जिसके बाद लोग पास के गांव में झाडफूंक करने चले गए। इसी वजह से बड़े भाई धर्मवीर की मौत हो गई। उनके पिता मजदूरी करते है। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की।
विज्ञान युग में सब संभव
अब सवाल है कि हम विज्ञान युग में जी रहे है जहाँ हर बीमारी का इलाज संभव है उसके बाद भी आज लोग अंधविश्वास में पड़ कर जान गवा रहे है। सर्प डंस का इलाज हर सरकारी अस्पताल में सम्भव है उसके बाद भी ओझा झाडफूंक में आ कर जान गवा रहे है। यदि आपके आस पास कभी ऐसा मामला सामने आये तो झाड़ फूंक में समय बर्बाद करने की जगह अस्पताल ले जाने की सलाह जरूर दे
(कैमूर से अजीत कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पति को बुलाया, स्कॉर्पियो में बैठाया, फिर कभी घर नहीं लौटा! 5 साल का अफेयर

'कब मिलेगा विमल कुमार को इंसाफ?' दानापुर में कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग







