CM हेमंत सोरेन से प्रशासनिक एंव पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
झारखंड प्रशासनिक एंव पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की.

Ranchi News: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज, गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को प्रशासनिक एंव पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की. 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित, सुशासन और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में आईजी शैलेन्द्र कुमार, आईजी माइकल राज एस और आईजी क्रांति कुमार गढ़देशी, उपायुक्त लोहरदगा संदीप कुमार मीणा, उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार, उपायुक्त जामताड़ा आलोक कुमार, उपायुक्त साहेबगंज दीपक कुमार दुबे व उपायुक्त खूंटी सौरभ कुमार शामिल थे.

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथु सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक खूंटी ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक चतरा अनिमेष नैथानी, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा शंभू कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कोडरमा कुमार शिवशीष तथा पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की.


specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे ! लेवी वसूलते पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

सिमडेगा की बेटी शिवांगी ने बढ़ाया जिले का मान, JAC बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में बनी स्टेट टॉपर







