चरही में L&T वेयरहाउस लूटकांड का खुलासा, गार्ड को बंधक बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
चरही थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास स्थित L&T कंपनी के वेयरहाउस में गार्ड को बंधक बनाकर की गई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

हजारीबाग: चरही थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास स्थित L&T कंपनी के वेयरहाउस में गार्ड को बंधक बनाकर की गई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच की-पैड मोबाइल, Acer कंपनी का LCD मॉनिटर और केबल तार बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 18/19 जुलाई 2026 की रात अज्ञात अपराधियों ने L&T कंपनी के वेयरहाउस में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले को लेकर चरही थाना कांड संख्या 59/26 के तहत धारा 309(4) BNS में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुख्यालय और विष्णुगढ़ SDPO के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। SIT ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाई और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की।
जांच के दौरान पुलिस ने कथित मुख्य षड्यंत्रकर्ता मो. जमाल (करीब 30 वर्ष), पिता मो. मिनहाज अंसारी, निवासी मायल, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके सहयोगी मो. नासिर, पिता कमल अंसारी, निवासी जारियो, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया।
कबाड़ी कारोबारी तक पहुंची पुलिस
पूछताछ और आगे की जांच में पुलिस को लूटे गए सामान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने लूट का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी कारोबारी तक भी पहुंच बनाई।
पुलिस ने वहां से लूट से संबंधित सामान बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और लूट की पूरी घटना में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

यह गुंडागर्दी JMM की सेहत के लिए ठीक नहीं!, राहुल-हेमंत का पुतला फूंक रहे छात्रों पर हमले से भड़के बाबूलाल मरांडी







