आपके पास है JSSC-CGL परीक्षा में धांधली का सबूत?, तो तुरंत इस नंबर पर करें WhatsApp, CID लेगी कड़ा एक्शन
JSSC-CGL परीक्षा 2023 में कथित धांधली की जांच कर रही CID SIT ने सबूत और जानकारी साझा करने के लिए WhatsApp नंबर और ईमेल जारी किया है। पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया गया है।

JSSC CGL : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से आयोजित JSSC-CGL परीक्षा-2023 (वर्ष 2024) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। परीक्षा में हुई कथित धांधली और गड़बड़ियों को सुलझाने के लिए पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी तफ्तीश की रफ्तार काफी तेज कर दी है। इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने और फर्जीवाड़ा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए CID ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। विभाग ने राज्य की आम जनता और परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से जांच में खुलकर मदद करने की अपील की है।
साक्ष्य देने के लिए CID ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल
CID का कहना है कि अगर किसी भी अभ्यर्थी या नागरिक के पास JSSC-CGL परीक्षा में हुई किसी भी तरह की गड़बड़ी, पेपर लीक, या पैसों के लेनदेन से जुड़ा कोई सबूत, ऑडियो, वीडियो या दस्तावेज मौजूद है, तो वे सीधे जांच टीम तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए CID की तरफ से आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी कर दिए गए हैंl
हेल्पलाइन व व्हाट्सएप नंबर: 9771432118
ईमेल आईडी: cglinfo@jhpolice.gov.in
सूचना देने वालों की पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त
जांच एजेंसी ने साफ तौर पर भरोसा दिलाया है कि जो भी व्यक्ति इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी या सबूत CID के साथ साझा करेगा, उसकी पहचान को 100% गोपनीय रखा जाएगा। किसी की भी नाम-पता या जानकारी उजागर नहीं की जाएगी, ताकि लोग बिना किसी हिचकिचाहट या डर के बेझिझक आगे आकर सच सामने ला सकें। CID की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा में हुई धांधली से जुड़े कई बड़े राज जल्द ही बाहर आ सकते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts







