रांची में एग्जाम सेंटर के पास देसी कट्टा लेकर घूम रहा था नाबालिग, पुलिस ने पकड़ा
तुपुदाना थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ION Digital Exam Centre के पास पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक नाबालिग को पकड़ा है।

Ranchi: तुपुदाना थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ION Digital Exam Centre के पास पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग को हथियार किसने दिया था।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि ION Digital Exam Centre के पास एक संदिग्ध युवक नारंगी गमछा और सफेद चेक शर्ट पहने देसी कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और तत्काल छापेमारी टीम को मौके पर भेजा गया।
पुलिस को देखते ही भागने लगा नाबालिग
पुलिस टीम ने एग्जाम सेंटर के आसपास संदिग्ध की तलाश शुरू की। सेंटर से करीब 300 मीटर की दूरी पर पुलिस को एक नाबालिग खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा।
इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा बरामद किया गया।
किसी दूसरे व्यक्ति ने दिया था हथियार
पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे यह देसी कट्टा किसी दूसरे व्यक्ति ने दिया था। नाबालिग के बताए गए सुराग के आधार पर पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पूछताछ में नाबालिग ने खुद को धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 का रहने वाला बताया है।
पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध करने के बाद बाल सुधार केंद्र भेज दिया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

यह गुंडागर्दी JMM की सेहत के लिए ठीक नहीं!, राहुल-हेमंत का पुतला फूंक रहे छात्रों पर हमले से भड़के बाबूलाल मरांडी







