सुंदर नदी पर भू-माफियाओं का कब्जा, धड़ल्ले से चल रहा अवैध ईंटों का कारबार, सवालों के घेरे में सिस्टम
गोड्डा जिले में नदी का सीना चीर-चीरकर मिट्टी उठाई जा रही है और उसी मिट्टी से धड़ल्ले से अवैध ईंटें तैयार की जा रही हैं. लेकिन इसपर अबतक प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही.

Jharkhand (Godda): जिले के पथरगामा प्रखंड क्षेत्र की सुंदर नदी इन दिनों भू-माफियाओं के निशाने पर है. हालात ऐसे हैं कि नदी का सीना चीर-चीर कर मिट्टी उठाई जा रही है और उसी मिट्टी से धड़ल्ले से अवैध ईंटें तैयार की जा रही हैं. सवाल यह है कि इस खुले खेल की भनक जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड प्रशासन तक को है या फिर सब कुछ अनदेखी के अंधेरे में चल रहा है?
जब नक्षत्र न्यूज़ की टीम ने इस अवैध धंधे को कैमरे में कैद किया, तो एक-एक कर कई चौंकाने वाली परतें खुलती चली गईं. मौके पर ईट तैयार करने वाला मजदूर कहते हैं कि हजार ईंट बनाने का हजार रुपया मिलता है. मिट्टी खरीदना नहीं पड़ता, नदी से ही मिल जाता है. मजदूरों की यह बात साफ इशारा करती है कि अवैध खनन किस कदर खुलेआम चल रहा है. मिट्टी और बालू मुफ्त में नदी से, और मुनाफा सीधे भू-माफियाओं की जेब में चला जाता है.
सबसे बड़ा सवाल यही है कि किसके संरक्षण में यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है जब इस मामले में प्रखंड के अंचल अधिकारी नीतीश कुमार से जब बात किया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले पर हम बयान नहीं दे सकते है लेकिन अंचल अधिकारी नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि इस मामले को हम संज्ञान में ले लिए हैं जांच करते हुए इस पूरे मामले में कारवाई की जाएगी.
रिपोर्ट - प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
Jehanabad: शादी का झांसा देकर आरोपी 5 साल तक करता रहा यौन शोषण, देने लगा युवती को जान से मारने की धमकी

नाबालिग के शरीर में बदलाव से खुला चार माह पहले का दुष्कर्म कांड, POCSO के तहत आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस






