गिरिडीह उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा शराब किए गए नष्ट, दो हजार किलो महुआ जब्त
गिरिडीह उत्पाद विभाग द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है. मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई. जिसमें दो हजार किलो महुआ जब्त कर लिया गया. साथ ही जानलेवा शराब भी नष्ट किए गए.

Jharkhand (Giridih): जानलेवा महुवा शराब को लेकर गिरिडीह उत्पाद विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई का दावा किया. पुलिस ने जिले के गांवा थाना क्षेत्र के सिजुवा गांव में छापेमारी की. 
इस दौरान दो हजार किलो जावा महुवा और 185 लीटर महुवा शराब जब्त किया गया. जावा महुवा और महुआ शराब को उत्पाद विभाग के कर्मियों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया. हालांकि जानलेवा महुवा शराब के धंधेबाजों का नाम सामने नहीं आ पाया है.
पुलिस द्वारा बताए अनुसार उन्हें किसी सूत्र द्वारा अड्डे का पता लगा था. पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रशासन फिलहाल मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

टंडवा में टायर फटने से हाईवा चालक की मौत: 15 घंटे बाद खुला सड़क जाम, कोयला ट्रांसपोर्टिंग फिर से शुरू

Chatra Crime News : हंटरगंज में बंद खदान के गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी







