गिरिडीह पहुंचे झारखंड मुख्य न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक में हुए शामिल
झारखंड राज्य के मुख्य न्यायाधीश महेश शरद चंद्र सोनक देवघर यात्रा पर निकले थे. इसी क्रम में उन्होंने गिरिडीह भी विजिट किया, जहां उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चाएं हुईं.

Jharkhand (Giridih): राज्य के मुख्य न्यायधीश महेश शरद चंद्र सोनक शनिवार देर शाम गिरिडीह पहुंचे. देवघर जाने के क्रम में मुख्य न्यायधीश महेश शरद चंद्र सोनक और उनकी धर्मपत्नी गिरिडीह के परिसदन भवन में रुके. जहां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार और सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत समेत कई न्यायायिक अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया.

इस दौरान परिसदन भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जबकि परिसदन भवन के मीटिंग हॉल में मुख्य न्यायधीश महेश शरद चंद्र सोनक ने करीब आधा घंटे तक न्यायिक पदाधिकारीयों के साथ बैठक की. इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा ने मुख्य न्यायधीश को गिरिडीह के तमाम न्यायायिक कार्यों की कई जानकारी दिया.
न्यायालय से जुड़े कई और मुद्दों पर मुख्य न्यायधीश ने पूरी जानकारी ली. इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा को राष्ट्रीय लोक अदालत और अधिक लगाने का निर्देश दिया. जिसे लंबित मामलों का निष्पादन तेजी से हो सके. जबकि गंभीर अपराध से जुड़े मामले पर खास चर्चा किया गया. इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशाल कुमार, प्रीति कुमारी, राजेश बग्गा, कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला के बसिया में सड़ीगली अवस्था में मिला शव, 12 दिन से लापता था युवक, इलाके में सनसनी

नक्सली पति पत्नी सहदेव और नताशा के एनकाउंटर के पीछे की चौंकाने वाली कहानी







