पति ने बनाया अश्लील वीडियो, घरवालों ने किया रेप, 2 साल से इंसाफ की तलाश में पीड़िता
पति पर किया केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया, जब महिला दबाव में नहीं आई तो युवक के घरवालों ने उसके साथ गैंग रेप किया. जिसकी शिकायत उसने नजदीकी थाने में कराई. लेकिन उसपर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है.

Ranchi, Jharkhand : राजधानी रांची के गोंडा थाना क्षेत्र से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है. एक स्थानीय महिला ने अपने ही पति बैजनाथ दुबे पर दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम देने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला की इज्जत से खिलवाड़ करता था. वहीं इस दरिंदगी में उसके ससुराल के कुछ और सदस्य भी शामिल हैं. पीड़िता बताती हैं कि उनको शारीरिक तौर पर भी प्रताड़ित किया जाता था. गोंडा थाना प्रभारी पर भी आरोप लगाया है कि महिला का आवेदन तो नहीं लिया गया, साथ ही छेड़छाड़ भी की गई.
थाना प्रभारी ने किया अभद्र शब्दों का प्रयोग
महिला के आरोप के मुताबिक दुष्कर्म की इस घटना में जितनी संलिप्तता उसके पति और ससुराल के बाकी सदस्यों की है उतने ही संलिप्त नजर आ रहे हैं गोंडा थाना प्रभारी. महिला ने छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए बताया कि थाना प्रभारी ने उनके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ. साथ ही थाना प्रभारी ने अभद्र शब्दों का प्रयोग कर धमकाने का भी प्रयास किया. पीड़िता के शब्द अनुसार पुलिस कहती है कि "तुम एडल्ट हो न, तो इंजॉय करो". महिला के अनुसार पति पक्ष द्वारा 10 लख रुपए देकर मामला रफा दफा करने के लिए भी दबाव बनाया गया. मामला सलटाने की नीयत से 8 लाख रुपए आरोपी पक्ष ने पुलिस को भी दिया.
शादी का झांसा देकर भाग गया था युवक
बताते चलें कि पीड़िता का बैजनाथ दुबे नामक युवक के साथ 2020 से लव अफेयर चल रहा था. शादी तीन-चार महीने पहले हुई, इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर लिया. लेकिन पीड़िता बताती हैं 2023 में लड़का शादी से इनकार कर चुका था, जबकि महिला के साथ उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे. आहत होकर महिला ने कानून का सहारा लिया और कार्रवाई भी हुई. आरोपी युवक को 2 साल के लिए जेल भेज दिया गया. फिर जब लड़का जेल से बाहर आया तो उसने लड़की को अच्छे से रखने और सुधर जाने का ढोंग रचा. बहकावे में आकर लड़की भी उसके झांसे में आ गई. लेकिन शादी के बाद लड़के ने रंग दिखाना शुरू कर दिया. शराब पीकर उसके साथ बदसलूकी करना और उसका शारीरिक फायदा उठाना तो आम सी बात बन गई. साथ ही आरोपी पति अपने दोस्तों को महिला की नग्न फोटो-वीडियो भी भेजा करता था.
लड़के के घरवालों का दबाव, दुष्कर्म को अंजाम
पीड़िता अपनी आपबीती बताते हुए कहती हैं कि लड़का जब जेल में था तो उसके घर वालों ने उसपर केस वापस लेने के लिए काफी दबाव बनाया. जब उसने केस वापस नहीं लिया तो उसके साथ लड़के के भाई और अन्य घरवालों ने मिलकर उसके साथ गैंग रेप जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दे दिया. वहीं हमारे संवाददाता ने उक्त थाना प्रभारी से मामले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. बता दें कि कांड संख्या 126/2023 के तहत महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है लेकिन पुलिस इस पर कार्रवाई करती नजर आ रही है.
(रांची से शाही अली की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नरेंद्र मोदी ने बनाया लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड, गिरिडीह भाजपा ने पूजा-अर्चना कर जताई खुशी

चतरा में 'रीलबाजों' का अड्डा बने थाने: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी की खुली चेतावनी







