Naxatra News Hindi
Ranchi: आगामी 16 अक्तूबर (गुरुवार) को झारखंड कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है. यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अपराह्न 3 बजे धुर्वा के प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इसे लेकर शुक्रवार शाम (10 अक्तूबर 2025) मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जानकारी दी गई है जिसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर सरकार अपनी मुहर लगा सकती है.








