IPS गौरव गोस्वामी बने रांची के नए ग्रामीण एसपी, कहा- महिला सुरक्षा प्राथमिकता
रांची के नए ग्रामीण एसपी के रूप में गौरव गोस्वामी को पदभार दिया गया है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा है कि अपराधियों पर नियंत्रण और महिला की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकताओं में से एक होगी.

Jharkhand (Ranchi): पतरातू के एसडीपीओ रहे गौरव गोस्वामी को रांची के ग्रामीण एसपी के रूप में स्थानांतरण रांची जिला पुलिस में किया गया है. जिसके बाद रांची के समाहरणालय स्थित ग्रामीण एसपी कार्यालय में पदभार लिया है.
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने गौरव गोस्वामी का ग्रामीण एसपी के रूप में स्वागत किया. मौके पर रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाने की जानकारी लेने के बाद अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा सहित कई बिंदुओं पर काम किया जायेगा. रांची को बेहतर पोलिसिंग देने के लक्ष्य की ओर विशेष कार्य किया जाएगा.
रिपोर्ट: शाहीन
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









