भारतीय सेना को दी गई जमशेदपुर में दोबारा 'जिंदा बम' मिलने की सूचना, बहरागोड़ा पहुंची सेना की विशेष टीम
कुछ दिनों पहले जिस स्थान से जिंदा बम सेना द्वारा निष्क्रिय किया गया था, उसी स्थान से वापस एक बम मिला है. ग्रामीणों में डर का माहौल है, जबकि एक बार फिर बम निष्क्रिय करने का जिम्मा भारतीय सेना को ही सौंपा गया है.

Jharkhand (Jamshedpur): पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित पानीपाड़ा में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है. नदी किनारे एक और संदिग्ध मिसाइल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. माना जा रहा है कि यह मिसाइल भी 100 किलोग्राम से ज्यादा भारी हो सकता है. गांव के कुछ लोग शाम को नदी में मछली पकड़ने गए थे, तभी उनकी नजर किनारे पड़े मिसाइल पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उपयोग में लाया जाता था यह मिसाइल
कुछ दिन पूर्व भी इसी पानीपड़ा गांव में एक 227 किलो का मिसाइल बरामद किया गया था. उसे 22 दिने पहले ही सेना के अधिकारियों और बम निरोधक दस्ता की टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया था.
उस समय विशेषज्ञों द्वारा उस बम को अमेरिकी निर्मित बताया गया था, जो कथित रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उपयोग में लाया जाता था. अब उसी प्रकार का एक और मिसाइल बम मिलने से इलाके में डर और भी गहरा गया है. ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं.
बहरागोड़ा पहुंची भारतीय सेना की विशेष टीम
पिछले चार दिनों से बहरागोड़ा के पानीपाड़ा में दोबारा बम मिलने की सूचना पर भारतीय सेना की एक विशेष टीम बहरागोड़ा पहुंची और बम का निरिक्षण किया. रांची से भारतीय सेना की एक विशेष टीम कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची. उन लोगों ने नदी किनारे जाकर स्थिति का जायजा लिया.
कैप्टन आयुष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को बताया कि शुरुआती जांच में यह 'जिंदा बम' प्रतीत होता है. सेना की टीम इस बात का गहन अध्ययन कर रही है कि इस विस्फोटक की मारक क्षमता कितनी बड़ी हो सकती है.
सैन्य मुख्यालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
कैप्टन ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सैन्य मुख्यालय के वरीय अधिकारियों को सौंपी जायेगी. इसके बाद उनके दिशा-निर्देश पर बम को डिफ्यूज (निष्क्रिय) करने की अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. पिछले चार दिनों से नदी किनारे बम दिखने के बाद स्थानीय ग्रामीण में खौफ का माहौल हैं. सेना की विशेष टीम ने लोगों को बम के पास नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है.
रिपोर्ट: बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में Heat wave का अलर्ट जारी, 45°C पार कर जाएगा पारा, लेकिन कुछ जिलों में होगी हल्की बारिश

गुमला में काली मंदिर के पास पिछले 3 दिनों से दिख रहा सांप का जोड़ा, लोगों की उमड़ रही भीड़







