पीएम मोदी ने रचा इतिहास, बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री
4,399 दिनों का ऐतिहास, बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री


भारत की राजनीति में 10 जून एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तरह र्दज हो गया, जब प्रधानमंत्री Narendra Modi देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक, रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। इस मौके पर दुनिया के कई बड़े नेता उन्हें बधाई देते हुए भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और उनके नेतृत्व की खूब सराहना करते दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार तीन लोकसभा चुनावों—2014, 2019 और 2024—में जीत हासिल कर के यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लगातार 4,399 दिनों तक देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने स्वतंत्र भारत की राजनीति में नया सा अध्याय जोड़ दिया। फिर भी कुल कार्यकाल के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru अभी भी सबसे ऊपर हैं, लेकिन लगातार निर्वाचित होकर सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अब पीएम मोदी के नाम हो गया। साथ ही वो भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बने हैं, जिन्होंने सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया।
इस उपलब्धि पर मलेशिया के प्रधानमंत्री Anwar Ibrahim ने इसे “ऐतिहासिक मील का पत्थर” बतलाते हुए कहा कि यह पीएम मोदी की वर्षों की जनसेवा और भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाली उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति Anura Kumara Dissanayake ने अपने संदेश में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोगों का भरोसा ही इस रिकॉर्ड की सबसे बड़ी ताकत है।
अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटर John Cornyn ने भी बधाई देते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को मौजूदा समय का सबसे मजबूत दौर कहा। इसके अलावा पापुआ न्यू गिनी, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नाइजीरिया के नेताओं ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व को “परिवर्तनकारी” बताते हुए ग्लोबल साउथ की आवाज़ मजबूत करने में उनकी भूमिका की तारीफ की।
अब इस ऐतिहासिक मौके को खास करने के लिए Bharat Mandapam में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का एक विशेष सम्मेलन रखा गया है, जहां गठबंधन के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह उपलब्धि सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि पिछले एक दशक में भारतीय राजनीति और वैश्विक कूटनीति में आए बड़े बदलावों का इशारा भी मानी जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









