JPSC आंदोलन में अनशनकारी राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 13 दिनों से डटे छात्रों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से बिना अन्न-जल के भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की शारीरिक स्थिति अचानक चिंताजनक हो गई

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन 13वें दिन भी जारी है। परीक्षाओं में पारदर्शिता और जांच की मांग को लेकर कई अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इसी बीच अनशन पर बैठे छात्र नेता राहुल क्रांति की अचानक तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनशनकारी छात्र राहुल क्रांति की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल में भर्ती
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 13 दिनों से डटे छात्रों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से बिना अन्न-जल के भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की शारीरिक स्थिति अचानक चिंताजनक हो गई। चिकित्सकों और मौके पर मौजूद सहयोगियों ने उनके गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अनशनकारी छात्र की हालत बिगड़ने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों में सरकार के प्रति आक्रोश और ज्यादा गहरा गया है।
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के नेतृत्व में आज 'विधानसभा घेराव'
इसी आंदोलन को और धार देने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने आज 'विधानसभा घेराव' का बड़ा ऐलान किया है। JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ चल रहे इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा खुद रांची में मौजूद हैं। नेहा बोरा की अगुवाई में संगठन के हजारों कार्यकर्ता और छात्र आज सड़कों पर उतरकर विधानसभा का घेराव करेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
AISA द्वारा घोषित विधानसभा घेराव के मद्देनजर राज्य पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है। विधानसभा परिसर और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची सिविल कोर्ट में सोमवार से शुरू होगा कामकाज

छात्र आंदोलन का 14वां दिन : 4 मंत्रियों और 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच हाई-लेवल बैठक जारी







