"वो रजिस्टर्ड पागल है", असम CM की विवादित टिप्पणियों पर गरमाई सियासत, लखनऊ में भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता
असम सीएम हिमंता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा पर ओछी टिप्पणियां की थी. जिसपर सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेसी कार्यकर्ता हिमंता से माफी की मांग कर रहे थे, जिनपर एक्शन लेते हुए पुलिस जबरन घसीटते हुए जेल ले गई.

UP (Lucknow): असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व सरमा ने बीते दिनों विधानसभा चुनाव की सभाओं के दौरान केंद्रीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ओछी बयानबाजी की थी. उन्हें 'सजिस्टर्ड पागल' तक कह दिया था. जिसके विरोध में देश के कई स्थानों पर हिमंता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. शुक्रवार को लखनऊ में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा असम सीएम के खिलाफ 'हिमंता बिश्व सरमा मुरदाबाद' के नारे भी लगाए गए.
प्रदर्शन के दौरान मांगें
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमंता बिश्व सरमा को राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर वह माफी नहीं मांगते तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन किया जाएगा.
किस बयान पर गरमाई सियासत
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता पवन खेड़ा द्वारा हिमंता की पत्नी पर लगाए गए विदेशी संपत्ति और पासपोर्ट के आरोपों के बाद, हिमंता ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "क्या फॉरेन मिनिस्टर कांग्रेस के दामाद हैं?". उन्होंने यह बात तब कही जब कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वे हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट की सच्चाई जानने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) से संपर्क करेंगे.
"पवन खेड़ा को मैं पवन पेड़ा.."
इसके साथ ही उनका राहुल गांधी को पागल कहना ओछी राजनीति कहा जा रहा है. केंद्रीय राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. असम के सीएम हिमंता ने कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा पर भी ओछी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था- "राहुल गांधी पागल है और ये पवन खेड़ा उससे भी ज्यादा पागल है". अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्होंने पवन खेड़ा को पवन पेड़ा तक कह डाला था. कहा था कि "पवन खेड़ा को मैं पवन पेड़ा बना दूंगा".
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लखनऊ में बिन मां का मासूम अर्णव बन गया सौतेली मां का शिकार, पीट-पीटकर बच्चे को मार डाला

UP: बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रही 6 छात्राएं एक साथ लापता, लोगों में आक्रोश







