योगी सरकार का नया डिजिटल मिशन, Project GANGA का किया शुभारंभ
प्रोजेक्ट गंगा के जरिए गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार करने के लिए ‘Project GANGA’ की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इस बड़ी योजना का आरंभ किया। इसका उद्देश्य गांवों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाना और डिजिटल शिक्षा, Telemedicine, ई-गवर्नेंस, कौशल विकास और तकनीक आधारित रोजगार को बढ़ावा देना है। पहले चरण में यह परियोजना राज्य के 21 जिलों में लागू की जाएगी।
परियोजना के अंतर्गत 20 लाख परिवारों को इंटरनेट सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राज्य में 8,000 से 10,000 Digital Service Provider (DSP) बनाए जाएंगे। सरकार का अनुमान है कि इससे एक लाख से भी ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Digital India की कल्पना को मजबूत करेगी और युवाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़कर स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चुने गए युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर परियोजना की लागत 5.53 लाख रुपये तय की गई है, जिसमें उद्यमी को केवल 50 हजार रुपये का योगदान देना होगा। सरकार ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया है और करीब 50% लाभार्थियों को महिलाएं बनाने का लक्ष्य रखा है। परियोजना में हिंदुजा समूह की कंपनी OneOTT Intertainment Limited Knowledge Partner और Implementation Enabler के रूप में सहयोग प्रदान करेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भारत के लैंड पोर्ट हुए डिजिटल: गृह मंत्री ने लॉन्च किया LPMS ‘विनिमय’

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमले का दावा, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत







