Giridih (Jharkhand): राज्य सरकार द्वारा रामनवमी में DJ के इस्तेमाल पर पाबंदी लगने के बाद गिरिडीह पुलिस इसे सख्ती से लागू कराने के लिए जुटी है. अगर रामनवमी त्योहार के दौरान कोई DJ बजाते हुए पकड़ा जाता है तो ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी.
इसी कड़ी सोमवार को हजारीबाग डीआईजी अंजनी झा गिरिडीह पहुंचे. जहां उन्होंने गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीआईजी ने रामनवमी त्योहार को लेकर जुलूस रूट पर चर्चा की और अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगाहें रखने के निर्देश दिए हैं.
वहीं, बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीआईजी अंजनी झा ने कहा कि रामनवमी को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना एक चुनौती है. और इसे गिरिडीह पुलिस तैयार भी है जितने अर्धसैनिक बल हैं उससे अधिक और आना है. कई राज्यों की पुलिस भी पर्व को लेकर गिरिडीह आएगी. जबकि अर्धसैनिक बलों से पूरा गिरिडीह भरा रहेगा. सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल किए जाने है. जिले में सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखी जाएगी. सरकार के हर निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू









