बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पोता काला पेंट, आरोपी ने पूछताछ में कबूली वारदात
जमालपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर काला पेंट पोतने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की। मामले की जांच जारी है।


मुंगेर: मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर काला पेंट पोतने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वैज्ञानिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामला मंगलवार का है, जब जमालपुर वर्कशॉप के गेट नंबर-6 के पास स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काला पेंट पोत दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
FSL जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को तुरंत मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर SDPO अभिषेक आनंद ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आनंद कुमार नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। वह जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर गुरुद्वारा रोड का निवासी है।
पूछताछ में आरोपी ने किया स्वीकार
SDPO के अनुसार, आरोपी के हाथों पर काले पेंट के निशान मिले हैं। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उसने प्रतिमा पर काला पेंट लगाया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में कहा कि उसे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पसंद नहीं हैं, इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस ने आरोपी के इस कथित बयान को एक प्रेस वार्ता में साझा किया। मामले की जांच अभी भी चल रही है, और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस घटना में किसी और का भी हाथ था।
पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी के खिलाफ जरूरी धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
(मुंगेर से सुमित कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बालिका गृह से 5 लड़कियों के फरार होने के बाद मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता का औचक निरीक्षण

'नोट डबल' के नाम पर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, बर्खास्त BMP जवान समेत 9 गिरफ्तार; नकली नोट, वर्दी और हथियार बरामद







