गिरिडीह में रांची टाइटन्स का भव्य ट्रॉफी शो, सलूजा गोल्ड ग्रुप ने टीम को बनाया अपना हिस्सा
गिरिडीह में रांची टाइटन्स की ट्रॉफी यात्रा निकली. सलूजा गोल्ड ग्रुप ने टीम को अपने साथ जोड़ा. झारखंड प्रीमियर लीग 10 जून से शुरू होगी, जिसका प्रसारण होगा.

Giridih, Jharkhand : खेलेगा रांची तो बदलेगा मौसम, लगेंगे चौके छक्के, इसी थीम सॉन्ग के साथ रविवार को क्रिकेट जगत में गिरिडीह के सलूजा गोल्ड ग्रुप ने बड़ी छलांग लगाने वाली रांची टाइटन्स टीम को ग्रुप का हिस्सा बनाया. लिहाजा, रांची टाइटन्स टीम का ट्रॉफी नगर भ्रमण शो रविवार को गिरिडीह में हुआ. इस दौरान सलूजा गोल्ड के कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रैंड शो कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई गई. एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर के साथ सलूजा गोल्ड ग्रुप के चेयरमेन डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा ने नगर भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

रांची टाइटन्स टीम को लेकर सलूजा गोल्ड ग्रुप के प्रबंध निदेशक सतविंदर सिंह सलूजा उर्फ मनी ने नक्षत्र न्यूज से बातचीत के दौरान कहा टी-20 ट्रॉफी के साथ ये सिर्फ आगाज है. बताते चलें कि झारखंड प्रिमियर लीग का आगाज 10 जून से होना है, जिसमें रांची टाइटन्स के साथ कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसका प्रसारण हॉटस्टार के साथ दूरदर्शन में भी किया जाएगा.
इधर शो भ्रमण के दौरान सलूजा गोल्ड ग्रुप के प्रबंध निदेशक तरनजीत सिंह सलूजा उर्फ बंटी, जोरावर सिंह सलूजा उर्फ सिल्की, शशि सिन्हा समेत कई मौजूद थे. इस दौरान कई स्थानों पर पुष्पवर्षा भी हुई.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा आंदोलन: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे बोकारो: मौसी के निधन पर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात







