स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा आंदोलन: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
, 7 जून: राजहारा कोलियरी के 3 नंबर क्षेत्र में सिराजुद्दीन अंसारी के आवास पर आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग प्रमुखता से उठी। बैठक की अध्यक्षता सिराजुद्दीन अंसारी ने की।

मेदिनीनगर, 7 जून: राजहारा कोलियरी के 3 नंबर क्षेत्र में सिराजुद्दीन अंसारी के आवास पर आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग प्रमुखता से उठी। बैठक की अध्यक्षता सिराजुद्दीन अंसारी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आरोप लगाया कि सीसीएल राजहारा और कार्बन फेयर माइन्स द्वारा स्थानीय प्रभावित लोगों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार और भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले अधिकार नहीं दिए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं जेएमएम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फजायल अहमद ने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देना होगा, अन्यथा व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सिराजुद्दीन अंसारी ने भी स्थानीय युवाओं की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में आरिफ अंसारी, मोतीन अंसारी, फिरोज अंसारी, शाहील अंसारी, अकबर अंसारी, इसहाक अंसारी, सैयद अंसारी, आफताब अंसारी, उस्ताद मियां, सलमान अंसारी, सलीम अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर करंट हादसे में युवक की मौत, टाटानगर स्टेशन पर हंगामा, परिजन कर रहे मुआवजे की मांग

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे बोकारो: मौसी के निधन पर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात







