Naxatra News Hindi
Ranchi: विकसित भारत 2047 के थीम पर स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज रविवार (12 अक्तूबर 2025) को स्वदेशी संकल्प के साथ रांची के ऐतिहासिक मैदान मोरहाबादी में मैराथन का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर किया. इस दौरान मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद रहे.
इस मैराथन में स्वदेशी के लिए 10 हजार लोग दौड़ लगा रहे हैं. इसमें छात्र, एनसीसी और सामाजिक संगठन एक साथ रांची की सड़क पर स्वदेशी का जज़्बा लिए हुए दौड़ लगा रहे हैं. इसके साथ ही मैराथन में कारगिल शहीद बिजेंद्र यादव के माता-पिता भी शामिल हो रहे है इससे स्वदेशी मैराथन प्रेरणा का प्रतीक बनेगा.








