विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा दांव, G-Secs होंगे और आकर्षक
विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा दांव, G-Secs होंगे और आकर्षक


भारतीय अर्थव्यवस्था में विदेशी निवेश को बल देने के लिए केंद्र सरकार कुछ ऐसा बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है । सूत्रों के मुताबिक सरकार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) को सरकारी प्रतिभूतियों यानी G-Secs में पैसा लगाने पर लगने वाले Capital Gains Tax से छूट देने की एक रूपरेखा बना रही है। माना जा रहा है कि सरकार इस फैसले को जल्दी लागू करने के लिए अध्यादेश का रास्ता भी अपना सकती है। कुछ समय से विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार पूंजी निकालते नजर आ रहे हैं। वैश्विक आर्थिक असमंजस , कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और रुपये में गिरावट ने निवेशकों की टेंशन बढ़ाई है । ऐसे में सरकार कोशिश कर रही है कि भारतीय डेट मार्केट, विदेशी निवेशकों के लिए ज्यादा रूचिकर बन सके।
अभी के दौर में विदेशी निवेशकों को सरकारी बॉन्ड्स से आने वाली ब्याज आय पर withholding tax देना पड़ता है। इसके अलावा अगर निवेश कुछ ज्यादा समय तक टिका रहता है तो long-term capital gains tax भी लागू हो जाता है। प्रस्तावित बदलाव के बाद विदेशी निवेशकों को टैक्स में राहत मिलेगी, जिसके चलते भारतीय सरकारी बॉन्ड्स में उनकी हिस्सेदारी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आर्थिक जानकारों का कहना है कि इस कदम से देश में डॉलर का प्रवाह बढ़ सकता है और रुपये पर पड़ने वाला दबाव घट सकता है। साथ ही सरकार को कम लागत पर उधारी जुटाने में मदद मिलने की उम्मीद है। बाजार के जानकार मानते हैं कि इससे वित्तीय बाजारों में ठहराव आएगा, और भारत उभरते बाजारों के बीच एक ज्यादा ठोस निवेश विकल्प बन सकता है।
फिर भी, विपक्ष ने सरकार के इस कदम पर सवाल खड़े किए हैं । कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने इसे आर्थिक दबाव में लिया गया फैसला बताया है, और कहा कि इसका असर व्यापक रूप से देखने की जरूरत है। फिलहाल सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ब्याज दरों में नहीं हुया बदलाव, Repo Rate 5.25% पर बरकरार

SEBI के बड़े खुलासे से Rajesh Exports में मचा हड़कंप, शेयरों में भारी गिरावट दर्ज







