गैस सिलेंडर में मूल्य वृद्धि को लेकर गिरिडीह JMM ने मोदी सरकार के खिलाफ दिया धरना
गिरिडीह जेएमएम ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ गिरिडीह जेएमएम ने आज, गुरुवार (7 मई 2026) को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में टावर चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया. जिसमें पूर्व विधायक केदार हाजरा, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर, जेएमएम नेता अजीत कुमार पप्पू, रॉकी सिंह, राकेश रंजन, अभय सिंह, दिलीप रजक, महालाल सोरेन, प्रधान मुर्मू, साबिर खान समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि जब से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए. उसके बाद से होटल और ढाबा संचालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ. बावजूद मोदी सरकार ने दाम बढ़ाकर परेशानी को बढ़ाया है.

जेएमएम जिला अध्यक्ष ने बंगाल चुनाव को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए मोदी सरकार ने पूरा तंत्र झोंक दिया. और उसके बाद चुनाव में जीत हासिल की. बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली जीत को लोकतंत्र पर धब्बा बताते हुए कहा कि संस्थाओं का इस्तेमाल कर चुनाव जीता गया है. इसलिए इसे जीत नहीं कहा जा सकता.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







