"भाई के सात खून माफ.. हमारा मुकाबला..", इरफान अंसारी ने BJP को सुनाई खरी-खोटी
"भाजपा ने तो बॉरो प्लेयर (borrow player) लाकर उसे समर्थन दिया और चुनाव जीते. इसमें कौन सी बड़ी बात है..."

Irfan Ansari on Congress : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने योग दिवस के मौके पर रांची विवि के दीक्षांत मंडप में आयोजित योग शिविर में शिरकत की. वहां उन्होंने मीडिया से योग सहित कई मुद्दों पर बातचीत की. मीडिया ने झारखंड के दो राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस की हार और बयानबाजी पर सवाल किए. जिसमें उन्होंने कांग्रेस को बड़ा भाई बताया.
"भाई के सात खून माफ"
राज्यसभा चुनाव के बाद की सियासी बयानबाजी को लेकर मीडिया के सवाल में इरफान अंसारी ने कांग्रेस को बड़ा भाई करार दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ा भाई है और भाइयों से मुकाबला नहीं किया जाता, उनके सात खून भी माफ होते हैं. वहीं कहा कि हमारा मुकाबला भाजपा से है. जिन्होंने खुद चुनाव लड़ने का भी साहस नहीं दिखाया.
उन्होंने कहा कि-
भाजपा ने तो बॉरो प्लेयर (borrow player) लाकर उसे समर्थन दिया और चुनाव जीते. इसमें कौन सी बड़ी बात है. राजनीति होती है राजनीतिज्ञ के लिए. अगर आपको व्यवसायी को आगे कर के ही चुनाव लड़ना है तो फिर राजनीति से आपको इस्तीफा दे देना चाहिए. मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि अगर आप किसी व्यवसायी के पास चले जाते हैं तो क्या वह आपको अपनी कंपनी का डायरेक्टर या एमडी बना देंगे? एक व्यवसायी आता है और पैसे के बल पर एमपी बना दिया जाता है.
(रांची से यशवंत की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह DC की देखरेख में Re-NEET प्रवेश परीक्षा संपन्न, भारी संख्या में पुलिस बल की रहा तैनात

"PM मोदी योग के प्रति गंभीर", इरफान अंसारी ने योग दिवस पर की प्रधानमंत्री की तारीफ







