पति के दोस्त से हुआ प्यार, फिर रास्ते का कांटा हटाने के लिए रची खौफनाक साजिश...
बक्सर में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने कथित प्रेम संबंध के चलते वीरेंद्र सिंह की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।


बक्सर : बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना डुमरांव अनुमंडल के वासुदेव ओपी थाना क्षेत्र की है। बक्सर मुख्यालय के डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे कथित प्रेम संबंध और शादी करने की इच्छा मुख्य कारण थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के निवासी थे। जांच में यह भी पता चला है कि वीरेंद्र सिंह और आरोपी अरविंद कुमार के बीच गहरी दोस्ती थी।
पति रास्ते में था बाधा
DSP पंकज कुमार के मुताबिक, जांच में यह सामने आया है कि ममता देवी और अरविंद कुमार एक-दूसरे से शादी करने के इच्छुक थे, लेकिन वीरेंद्र सिंह उनके रास्ते में आ रहे थे। इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से वीरेंद्र सिंह की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। मामले की जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की जांच जारी
पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य साक्ष्यों की जांच भी जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पहले से दो बेटियों और एक बेटे की मां है। इस समय पुलिस इस पूरे मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी चल रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाइक चोरी का 'खतरनाक खेल' आया सामने, चेसिस नंबर बदलकर ऐसे खपाते थे लाखों की गाड़ियां

पुलिस को देखते ही भागने लगे 3 युवक, पीछा कर एक को दबोचा; लोडेड पिस्टल और 7 कारतूस बरामद







